महागठबंधन टिकट के प्रबल दावेदार ई. मनोज झा ने सिकटी विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलासी। सिकटी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय समाजसेवी और महागठबंधन के टिकट के प्रबल दावेदार ई. मनोज झा ने पलासी प्रखंड के उत्तरी डेहटी स्थित मालद्वार गाँव में आज जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गाँव के विभिन्न घरों में जाकर स्थानीय जनता से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ई.मनोज झा ने कहा कि उनका उद्देश्य महागठबंधन को मजबूत बनाकर सिकटी क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज़ी से लागू करना है। उन्होंने कहा, “मैं जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने की कोशिश कर रहा हूँ। इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और हम मिलकर सिकटी को और समृद्ध बनाएंगे।”

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने गाँव के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, जिनमें चंद्रानंद ठाकुर, रंजीत करदार, विनोद करदार, अशोक झा, इंद्रानंद ठाकुर, सुभाष चंद्र झा, अमरेंद्र ठाकुर, नागेन्द्र नाथ ठाकुर, और कई अन्य सम्मानित लोग शामिल थे।

मनोज झा ने इस अभियान के माध्यम से स्थानीय जनता से समर्थन माँगा और भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके इस अभियान को क्षेत्रीय लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और महागठबंधन को आगामी चुनाव में जीत दिलाने की उम्मीद जताई जा रही है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत