साहिबगंज मुनिलाल श्मशान घाट पर डोम राजा की चलती है मनमानी, जबरन वसूलते है मोटी रकम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। हिन्दू धर्म में जब किसी की मृत्यु होती है तो उसे शमशान में अग्नि देकर पंच तत्वों में विलीन किया जाता है। परंपरा अनुसार मुखाग्नि देने वाले को किसी डोम जाति के व्यक्ति ही बेल की लकड़ी से घी का पलीते में आग लगाकर देते है। पर इस प्रक्रिया के लिए श्मशान घाट पर बैठे डोम राजा को शनिवार को मनमाना रकम वसूलते हुए देखा गया है। इसी मुद्दे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, पर वायरल वीडियो के अनुसार एक महिला आग लगाने के लिए पहले 4500 रुपए की मांग करती है। काफी आनाकानी के बाद वो 3100 रुपए लेने के लिए अड़ जाती है। मुनिलाल श्मशान घाट पर मृतक के परिजनों से जबरन वसूली का यह खेल नगर पार्षद क्षेत्र में चल रहा है।

इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि यह सूचना आप लोगो के माध्यम से अभी मुझे मिला है।

उन्होंने कहा कि 20 मार्च 2025 को नगर पार्षद कार्यालय से एक पत्र जारी किया जा चुका है।ओर इस मुद्दे को लेकर चार सदस्यीय टीम गठित किया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद ही वैसे लोगो के ऊपर कानूनी करवाई किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर परिषद से राशि तय कर दी गई है,उसके बावजूद भी अगर ऐसा हो रहा है तो इसपर संज्ञान लिया जाएगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की