झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- “हमें हमारे हाल पर छोड़ दें”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर तीखा हमला बोला है। एक सार्वजनिक सभा में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की जमीन को अडानी और अंबानी जैसे कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की कोशिश कर रही है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

डॉ. अंसारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं अडानी और अंबानी को वक्फ बोर्ड की ज़मीन बेचने नहीं दूंगा। मैं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन करता हूँ कि हमारा समाज न तो आपको वोट देता है, न ही हम आपसे कोई विशेष अपेक्षा रखते हैं। फिर भी आप बार-बार हमारे ‘नकली हितैषी’ क्यों बनते हैं? कृपया उन समाजों और वर्गों के हितों की चिंता करें जिन्होंने आपको अपना समर्थन दिया है। हमारे अधिकारों से दूर रहें—यही हमारे लिए पर्याप्त होगा।” कृपया हमें हमारे हाल पर छोड़ देंl

वक्फ बोर्ड और कॉरपोरेट हितों का टकराव

वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर यह विवाद नया नहीं है। वक्फ संपत्ति को मुस्लिम समुदाय द्वारा धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया जाता है। लेकिन हाल के वर्षों में कई जगहों पर इन जमीनों पर कॉरपोरेट और सरकारी परियोजनाओं को लेकर विवाद सामने आए हैं। डॉ. अंसारी का यह बयान उस व्यापक बहस का हिस्सा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय अपनी संपत्ति और अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहा है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन