ड्रोन निगरानी, पुलिस तैनात फिर भी मंत्री जी का बैग हुआ गायब!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना (PATNA): बिहार की राजधानी पटना से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां रामनवमी के मौके पर शीतला मंदिर में पूजा के दौरान बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी का मोबाइल और बैग चोरों ने चोरी कर लिया. घटना उस वक्त हुई जब मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था और ड्रोन से निगरानी की जा रही थी.

 

मंत्री रेणु देवी अपने परिवार और सुरक्षा कर्मियों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची थीं. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उनका बैग और मोबाइल उड़ा लिया. जानकारी मिलते ही मंत्री खुद अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अपना सामान ढूँडने लगी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

हिरासत में दो संदिग्ध युवक

घटना के बाद मंत्री के निजी सहायक ने बाईपास थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यह घटना VIP सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

नौमा गांव में DYFI की इकाई कमिटी का गठन, सूर्य मणी बने सचिव

लखीसराय: हलसी प्रखंड के नौमा गांव में डीवायएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) की इकाई कमिटी का गठन किया गया। इसको लेकर आयोजित सभा की