गढ़वा में शिक्षक की हैवानियत, मासूम से दबवाया पैर, गंदी गालियों से किया अपमान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क: गढ़वा जिले के बेल पहाड़ी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि शिक्षक बबन सिंह और धीरेन्द्र पाल ने कक्षा दो के छात्र आलिशान कुमार को दो घंटे तक कमरे में बंद कर सिर और पैर दबवाए, साथ ही गंदी गालियां भी दीं। घटना का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया.

टीचर को किया गया बर्खास्त

छात्र के पिता अकरम अंसारी ने शिकायत की, वहीं अन्य छात्रों ने भी घटना की पुष्टि की. प्रधानाध्यापक ने बताया कि बबन सिंह का व्यवहार पहले भी संदिग्ध रहा है और विभाग को कई बार शिकायत दी गई है. मामला तूल पकड़ते ही डीसी ने जांच टीम भेजी, जिसमें आरोप सही पाए गए. शिक्षक धीरेन्द्र पाल को बर्खास्त कर दिया गया है जबकि बबन सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए