वैज्ञानिकों ने किया रामसर साइट उधवा का भ्रमण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज उधवा। प्रसिद्ध वेटलैंड इकोलॉजिस्ट एवं सीनियर साइंटिस्ट डॉ. गोल्डिन क्वाड्रस ने शनिवार को झारखंड के एकमात्र रामसर साइट उधवा झील पक्षी आश्रयाणी का भ्रमण किया। यह आश्रयाणी अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमियों में गिनी जाती है। जो प्रवासी पक्षियों की प्रमुख आश्रय स्थली है। इस अवसर पर डॉ. क्वाड्रस ने आश्रयणी क्षेत्र का निरीक्षण किया और जैव विविधता,जल गुणवत्ता एवं प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति की स्थिति का आकलन किया।

उन्होंने कहा कि उधवा झील जैसी आर्द्रभूमियाँ पारिस्थितिक संतुलन और जलवायु नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसका संरक्षण सामूहिक ज़िम्मेदारी है। उधवा बर्ड सैंक्चुअरी के संरक्षण एवं विकास को लेकर एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई‌। जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, रेंजर पंचम दुबे एवं वनरक्षकों की मौजूद थे।

इस दौरान बैठक में उधवा पक्षी आश्रयणी के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास,ईको-टूरिज़्म को बढ़ावा देने, स्थानीय समुदाय की सहभागिता व अवैध गतिविधियों की रोकथाम जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। वहीं डॉ. क्वाड्रस ने सुझाव दिया कि झील क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग,पक्षी गणना और जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रणाली को और अधिक वैज्ञानिक आधार पर किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने झील के चारों ओर अवस्थित गांवों के लोगों को जागरूक कर उनके साथ मिलकर संरक्षण कार्यो को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं डीएफओ प्रबल गर्ग ने आश्वस्त किया कि विभाग उधवा झील पक्षी आश्रयाणी के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों से मिलकर एक दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार की जाएगी। यह भ्रमण उधवा झील के महत्व को रेखांकित करता है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर