चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच व दौड़ आज तीसरे दिन भी जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
237 अभ्यर्थियों में 22 अनुपस्थित

शारीरिक परीक्षण में आज तीसरे दिन 132 
अभ्यर्थी सफल

पुरुष अभ्यर्थी 106 एवं महिला अभ्यर्थी 26 सफल

शारीरिक परीक्षण सीसीटीवी के निगरानी में कराया 
गया

सभी कागजातों वीडियो फुटेज को बक्से में सील 
कर जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया

 

साहिबगंज। बुधवार को चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच एवं दौड़ आज तीसरे दिन सिद्धो कान्हू,साहेबगंज स्टेडियम में जारी रहा। चौकीदार भर्ती परीक्षा- 2024 विज्ञापन संख्या -01/24, जिसकी लिखित परीक्षा- 19.जनवरी.2025 को ली गई थी। लिखित परीक्षा में कुल 946 अभ्यर्थी सफल हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक जांच एवं दौड़ परीक्षण सिद्धो-कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में दिनांक 07अप्रैल, 2025 से 12 अप्रैल, 2025 तक प्रातः 6:00 से 10:00 तक कराया जा रहा है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा जांच समिति में अपर समाहर्ता साहिबगंज गौतम कुमार भगत,अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अमर जॉन आइदे,अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला नियोजन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, साहिबगंज एवं श्रम अधीक्षक,साहिबगंज है।

बुधवार को दौड़ के तीसरे दिन 237 अभ्यर्थियों में 22 अनुपस्थित थे। उपस्थित अभ्यार्थियों की शारीरिक, दौड़ एवं साइकिल चलाने की परीक्षण किया गया है जिसमें 132 अभ्यर्थी सफल हुए। जिसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 26 थी। सभी कार्य सीसी कैमरा की निगरानी में कराया गया। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। रौल नंबर के अनुसार एक बार में 30-30 अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया।

दौड़ 1600 मीटर का था जो पुरूष अभ्यर्थी 1600 मीटर का दौड़ 5 मिनट में पूरा किया उसे 20 अंक दिया गया। जो अभ्यर्थी 6 मिनट में 1600 मीटर के दौङ पूरा किया उसे 10 अंक दिया गया एवं जो अभ्यर्थी 6 मिनट के बाद दौड़ पूरा किया उसे डिसक्वालिफाइड किया गया।

जो महिला अभ्यर्थी 1600 मीटर का दौड़ 8 मिनट में पूरा की उसे 20 अंक दिया गया। जो महिला अभ्यर्थी 8-10 मिनट में 1600 मीटर के दौङ पूरा की उसे 10 अंक दिया गया एवं जो महिला अभ्यर्थी 10 मिनट के बाद दौड़ पूरा की उसे डिसक्वालिफाइड किया गया।

अभ्यर्थियों का रौल नंबर और दौड़ नंबर लगाने के लिए ओपन जिम स्थान में 6 टेबल लगाए गए थे। अभ्यर्थी अपने-अपने रौल नंबर के अनुसार अंकित टेबल में जाकर उपस्थिति दर्ज एवं आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन कराया। ओपन जिम से सत्यापन कराने के उपरांत ऊंचाई का परीक्षण किया गया, ऊंचाई क्वालीफाई होने के उपरांत ही दौड़ के लिए अंदर स्टेडियम में अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया गया।

दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का साइकिल चलाने का परीक्षण कराया गया।शारीरिक परीक्षण के समय सभी पदाधिकारी, प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस बल के जवान अपने कार्य के प्रति मुस्तैद दिखे। उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा इस परीक्षण कार्य में उपस्थित थे और समय-समय पर पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

दूसरे दिन के शारीरिक प्रशिक्षण के बाद सभी कागजातों वीडियो फुटेज को बक्से में सील करा कर जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सुनीता किस्कॣ समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन