बरहेट।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम के दौरान भोगनाडीह में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। करीब 400 अतिरिक्त पुलिस बल की मांग जिला से की गई है। बुधवार की शाम से अतिरिक्त पुलिस बल यहां पहुंचना शुरू हो गया है।जैप, आइआरबी, झारखंड जगुआर के अलावा बम निरोधक दस्ता भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। संताल परगना क्षेत्र के सभी जिलों से पुलिस बल आ रहा है। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर से ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व आसपास के इलाके की घेराबंद कर दी जाएगी।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



