कालाजार उन्मूलन के लिए आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : प्रखंड के डोमनगड़िया पंचायत में शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन के लिए आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इन सभी गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया के डॉ मंजर आलम एवं के टी एस संजय मुर्मू द्वारा मॉनिटरिंग किया गया। डॉ मंजर आलम ने बताया कि सभी गांव में छिड़काव कर्मी द्वारा प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुशार 60 घरों मे छिड़काव किया जा रहा है।

सभी छिड़काव दल के साथ एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता एम पी डब्ल्यू के अलावा संबंधित क्षेत्र के सीएचओ को गहन पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है। साथ ही संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों को सहयोग करने साथ साथ ग्रामीणों को कालाजार रोग से बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के बारे मे लोगो को जागरूक कर घर के सभी कमरो मे छिड़काव किया जा रहा है।

कालाजार,मलेरिया,फैलेरिया रोग से बचने के लिए छिड़काव ही एक मात्र माध्यम है।जब तक गांव के सभी घरों के कमरो मे सत् प्रतिशत छिड़काव नहीं होगा तब तक बालू मखी एवं मच्छर से होने वाले बीमारी को ख़तम नहीं किया जा सकता है। सभी घरों में छिड़काव करने से कालाजार, मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग से बचा जा सकता है।

डॉ मंजर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये एवं कालाजार मुक्त गांव बनाने में स्वास्थ्य विभाग के टीम को सहयोग करें। मौके पर डॉ मंजर आलम,के टी एस संजय मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, अंकित हेमब्रं,गांव की सेविका, सहिया एवं जल सहिया मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन