पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बारी बारी से एक एक कर सभी विभागों की समीक्षा की गई । वहीं इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई ।

बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को अपने क्षेत्र में होनेवाली पानी की समस्या को अवगत कराने को कहा ताकि त्वरित कार्यवाही कर इस समस्या का समाधान किया जा सके । बैठक में उपप्रमुख अर्चना देवी ने पारुलिया आंगनबाड़ी केंद्र , चौकीसाल में नवनिर्मित विद्यालय भवन का मुद्दा उठाया वहीं पंचायत समिति पाकुड़िया गायत्री देवी ने डॉकबंगला परिसर सहित हरिपुर झरना टोला में खराब चापानल को अविलंब ठीक कराने, मोगलाबांध सदस्य दीपक साहा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में छुटे हुए गरीबों का नाम चढ़वाने, सहित बाकी अन्य सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत समस्याओं को उठाकर इसके समाधान की मांग की।

इसपर मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रमुख ने त्वरित कार्यवाही करते समस्या का समाधान करने को कहा । बैठक में पेयजल स्वच्छता , मनरेगा , खाद्य आपूर्ति , चिकित्सा , अंचल निरीक्षक , कल्याण सहित अधिकांश विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रखंड में चल रहे अपने विभागों के योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी । मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , झामुमो अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , उप प्रमुख अर्चना देवी , बीपीओ जगदीश पंडित , एई रोहित गुप्ता , जेई लालू रविदास सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन