खैरवा पंचायत भवन में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 182 मरीजों की हुई जांच 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा साहिबगंज, संगठन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया शाखा साहिबगंज एवं स्वास्थ्य विभाग साहिबगंज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आदिम जनजाति एवं आदिवासी समाज के मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बोरियो प्रखंड के खैरवा पंचायत भवन में किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं विशिष्ट अतिथि साहिबगंज जिला सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालीया , प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव, अंचलाधिकारी पवन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय कुमार ने किया। उन्होंने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जिले के दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन एवं रक्त जांच की सुविधा सूर्या सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, साहिबगंज में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य अतिथि गौतम कुमार भगत ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को इन क्षेत्रों में नियमित जांच की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने पत्थर व्यवसाय से जुड़े लोगों से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की। श्री भगत ने रेड क्रॉस सोसाइटी और सर्जन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस शिविर के लिए सचिव डॉ. विजय कुमार एवं संयुक्त सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा को विशेष धन्यवाद दिया।

स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. विजय कुमार, डॉ. सालखु चंद्र हांसदा, डॉ. राजेश कुमार साह, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. विवेक भारती, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. श्वेता सुमन एवं डॉ. अर्चना मिंज सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 182 मरीजों की जांच की।

शिविर में सहयोग करने वालों में विष्णु कुमार भगत, मनोहर कुमार, लवली कुमारी, रिशु कुमार, गुलाबी मुर्मू, विमल ओझा, विक्रम शर्मा, मिठू कुमार, विकास कुमार पंडित, शंभू लाल दत्त एवं मेरी किस्कु का विशेष योगदान रहा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले