ग्राम रक्षा दल महासंघ की प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न, धनंजय पासवान सर्वसम्मति से बने प्रखंड अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिकटी। बिहार राज्य दलपति व ग्राम रक्षा दल महासंघ की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, डेढ़ूआ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इस पंचायत के मुखिया श्री संतोष कुमार झा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, ग्राम रक्षा दल के अधिकारों की प्राप्ति और प्रखंड स्तर पर नए नेतृत्व का चयन था।

बैठक में ग्राम रक्षा दल महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सतयुग प्रसाद यादव, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद साह, भरगामा प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र पासवान, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुरेश मेहता, अररिया प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, अररिया प्रखंड महामंत्री संजय यादव, प्रखंड सलाहकार नीतेश पासवान, प्रखंड सभापति मोहन तत्मा, सुधीर सिंह, देवनारायण पासवान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम रक्षा दल संगठन को अधिक संगठित, सक्रिय एवं संरचित बनाने पर जोर दिया गया। संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही, प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए श्री धनंजय पासवान को सर्वसम्मति से चुना गया।

मुखिया श्री संतोष कुमार झा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “ग्राम रक्षा दल के माध्यम से समाज में सुरक्षा, समर्पण और जागरूकता का संदेश पहुँचता है। इस संगठन को न केवल मजबूती मिले, बल्कि इसे सरकारी मान्यता एवं सहयोग भी प्राप्त हो, इसके लिए हम सब मिलकर प्रयासरत हैं।”

उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वे इस मुहिम में पूरे तन-मन से साथ हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन