लिट्टीपाड़ा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। प्रखंड परिसर में स्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बाबा साहब के जीवन, उनके सामाजिक विचारों और भारतीय संविधान में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। छात्राओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे समारोह का माहौल और भी अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

इस गरिमामय समारोह में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि नृपेन मंडल, प्रबुद्ध समाजसेवी शिवचरण मालतो, राम मंडल मुखिया शिव टुडू, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखंड नाजिर राजाराम रविदास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक चंद्र दास, बंटी रजक, सौरभ दां, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन सीमा कुमारी, शिक्षिका भारती कुमारी, वनिता सरकार और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और