खुशहाल भारत सामाजिक संगठन ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : खुशहाल भारत सामाजिक संगठन द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नाथनगर स्थित बिशनपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इसके पश्चात, संगठन द्वारा बच्चों के बीच कॉपी, कलम और मिठाई का वितरण किया गया।

खुशहाल भारत के अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश को जो शक्ति प्रदान की है, उसी के बल पर आज हिंदुस्तान प्रगति कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशहाल भारत के राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन बिशनपुर निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सिकंदर कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम में बिहार ग्रामीण बैंक के राकेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र के मृत्युंजय राय, मुकेश कुमार, गौतम कुमार ऋषि, आशीष नेहरा, डॉली कुमारी, निरंजन कुमार, सौरभ कुमार, राजकुमार शर्मा, साजन कुमार पंडित, मंगल पंडित, मुकेश दास, रेणु कुमारी, रेखा देवी, अनीता देवी, रूपी कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रियंका कुमारी, और स्वीटी कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों