तालझारी में श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी अंतिम चरण में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी (दुधकोल): प्रखंड क्षेत्र के दुधकोल गांव स्थित महुवा बगांन परिसर में आगामी 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है।

समिति के अध्यक्ष पप्पु पंडित ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एक भव्य पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि समिति की ओर से कार्यक्रम के पहले दिन, यानी 16 अप्रैल, दिन बुधवार को प्रातः सात बजे मंगलहाट गंगा घाट से महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पप्पु पंडित ने यह भी जानकारी दी कि 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन संध्या 06:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक वृंदावन से पधारीं कथावाचिका साध्वी पूजा ब्रज किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण भक्तगण करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस भागवत कथा को सफल बनाने में समिति के सदस्य और ग्रामीण दिन-रात पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों