दुर्गम क्षेत्रों के लिए मनरेगा योजना बनी वरदान, मामला लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बीचपहाड़ गांव का

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : समुद्रतल से लगभग 2500 फीट ऊंचाई पर स्थित एक दुर्गम आदिम जनजाति बहुल ग्राम जहां ग्रामीणों के कथनानुसार पहाड़ पर स्थित झरना जल स्त्रोत में पानी की आवश्यकता को देखते हुए मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की स्वीकृति कराया गया। योजना में कूप निर्माण कार्य कराया गया जिसमें 15-16 फीट पानी का लेयर ऊपरी सतह पर दिखाई दे रहा है। पानी मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जिसे देखते हुए वर्तमान में ग्रामीणों ने 4 एकड़ बिरसा हरित ग्राम योजना की स्वीकृति कराया है। इस कूप से पानी से ग्रामीण जनमन के तहत मिले आवास योजना में कार्य करवा रहे हैं।

मनरेगा योजना की उपयोगिता को देखते हुए ग्राम प्रधान के साथ साथ ग्रामीणों के द्वारा लगभग 1.5 km मिट्टी मोरम सड़क निर्माण का मांग किया गया एवं कूप के नजदीक नीचले जमीन पर एक डोभा निर्माण का मांग किया गया।

ग्रामीणों के इस मांग पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा संजय कुमार ने मनरेगा परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान के साथ ग्राम का दौरा किया तथा ग्रामीणों को योजना लाभ से आच्छादित करने का भरोसा दिलाया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को