उपायुक्त ने जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुआ।

इस दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने मुख्य रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण की स्थिति, रसोइया का आयुष्मान कार्ड से अच्छादन, विद्यालयों में खाद्यान्न की प्रत्येक माह ससमय उपलब्धता एवं शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति से संबंधित समीक्षा बैठक की।उपायुक्त ने बच्चों का उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। मिड डे मिल की निगरानी व प्रोटीनयुक्त भोजन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया।उपायुक्त ने कहा कि जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं वैसे बच्चों को केला देना सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त ने हर महीने के 20 तारीख को सभी विद्यालय में अतिथि भोज कराने का निर्देश दिया। साथ ही शत प्रतिशत एसएमएस कम्पलीट कराने पर उपायुक्त ने सभी शिक्षकों का प्रशंसा की।

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

NEET परीक्षा में नहीं होगी कोई चूक: पीएम मोदी की देखरेख में चल रही री-एग्जाम की तैयारी, केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में दावा

नीट-यूजी (NEET UG) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में शामिल

RJD : बिहार की राजनीति में आरजेडी संगठन के भीतर आमूलचूल बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विधान परिषद चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद

बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर गिरा पेड़, घंटों लगा रहा जाम

  बक्सर से रिपोर्ट: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में अहले सुबह आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

दुमका में नामकरण को लेकर तनातनी: मेडिकल कॉलेज के साथ ‘मुर्मू’ लगाने की मुहिम

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट: झारखंड के दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम बदलने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व