बागवानी सखी को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत दिया गया बागवानी के क्रियान्वयन से सम्बन्धित प्रशिक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा। मनरेगा अन्तर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सफल क्रियान्वयन हेतु पलाश (जे0एस0एल0पी0एस0) द्वारा चयनित बागवानी सखी का प्रखण्ड के सभागार भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार ने की। विदित हो कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड को बिरसा हरित ग्राम योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दो सौ दस एकड़ का लक्ष्य दिया गया है।

सर्वप्रथम बीडीओ संजय कुमार ने बागवानी सखी से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें टैग किये गए बागवानी योजनाओं की कार्य की प्रगति पर चर्चा की। तत्पश्चात बागवानी योजना में पौधारोपण से पूर्व किये जाने वाले गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दिए। वही बीपीओ मानिक दास ने बागवानी योजनाओं की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दिए। साथ ही बताये कि फलदार पौधों के लिए तीन फीट लंबाई, तीन फीट चौड़ाई एवं तीन फीट गहरा आकार का गड्ढा, एक एकड़ में 112 किया जाना है।एक गड्ढा से दूसरे गड्ढे की दूरी 5 मीटर रहेगी।दो गड्ढा करने पर एक मजदूर को एक दिन की मजदूरी दी जायेगी।

इसी तरह इमारती पौधों के लिए लंबाई, चौड़ाई एवं गहराई क्रमश: दो-दो फीट की रहेगी। जो एक एकड़ में 80 किया जाना है। इमारती पौधा के लिए 7 गड्ढा करने पर एक मजदूर को एक दिन की मजदूरी दी जाएगी। गड्ढा खुदाई के बाद जिंदा घेराबंदी (लाइभ फेंसिंग) एवं सी पी टी ( पशु रोधक खाई) करने की जानकारी भी दी गयी।आम बागवानी योजना मे भिन्न-भिन्न प्रकार के आम एवं मिश्रित फलदार बागवानी में आम, अमरुद, कटहल, नींबू, शरीफा, जामून आदि फल होता है।

जे0एस0एल0पी0एस0 के एफ टी सी श्रीमति सेलेस्टीना मुर्मू ने सभी बागवानी सखी को अपने आवंटित पंचायत में पाँच एकड़ बागवानी कार्य का देख – रेख एवं लेखा जोखा संधारण के लिए जानकारी दी गई। बागवानी सखी के द्वारा किए गए कार्य की मजदूरी भुगतान बागवानी सखी एप्प के माध्यम से जे0एस0एल0पी0एस0 के द्वारा कार्य के अनुरुप किया जायगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जे0एस0एल0पी0एस0 के एफ टी सी सेलेस्टीना मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के सी दास, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्री कमल पहाड़िया,सी एफ पी कर्मी प्रिंस कुमार सहित एस एच जी के दीदी मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और