हाइवा के धक्के से बाइक चालक युवक की घटनास्थल ही हुई मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य ब्रांच के समीप मुख्य सड़क पर हाइवा के धक्के से बाइक चालक युवक की मौत घटनास्थल में हो गई। घटना मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे की है।युवक की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी लुकमान मोमिन के 25 वर्षीय पुत्र करीमुद्दीन शेख के रूप में हुई है।

घटना के बाद चालक ने ठेला को भी मारा धक्का

घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भाग रहा था। तभी पीडब्लुडी कार्यालय के समीप खड़ी बांस लदे खड़ी ठेला को धक्का मार दिया। घटना में कलिकापुर निवासी दिलीप दास का ठेला पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने बाइक संख्या जेएच 16सी-6383 से अंबेडकर चौक की ओर से जा रहा था। तभी पाकुड़ से हिरणपुर जा रही तेज रफ्तार हाइवा संख्या डब्लूबी 65ई-3752 ने बाइक को धक्का मार दिया।

घटना स्थल में ही हुई युवक की मौत, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस

घटनास्थल में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते की नगर थाना के एएसआई सनातन मांझी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। घटना के बाद घटनास्थल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गया था। पुलिस ने जाम को हटाकर सड़क पर आवाजाही को शुरू कराया।

पुलिस ने हाईवा को किया जप्त, भागने में सफल रहे चालक

पुलिस ने हाइवा को विद्युत पावर सबस्टेशन के समीप से जब्त किया है। जबकि चालक भागने में सफल रहा। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लुकमान मोमिन का दो पुत्र है। यह सबसे बड़ा पुत्र था। मृतक करीमुद्दीन लंबे समय से बीमार चल रहा था। कुछ दिन पहले वह स्वस्थ्य हुए है। मृतक अपने पीछे माता, पिता के अलावे पत्नी व तीन बच्चें को छोड़ गया । पुलिस ने हाइवा व दुघर्टनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

NEET परीक्षा में नहीं होगी कोई चूक: पीएम मोदी की देखरेख में चल रही री-एग्जाम की तैयारी, केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में दावा

नीट-यूजी (NEET UG) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में शामिल

RJD : बिहार की राजनीति में आरजेडी संगठन के भीतर आमूलचूल बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विधान परिषद चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद

बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर गिरा पेड़, घंटों लगा रहा जाम

  बक्सर से रिपोर्ट: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में अहले सुबह आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

दुमका में नामकरण को लेकर तनातनी: मेडिकल कॉलेज के साथ ‘मुर्मू’ लगाने की मुहिम

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट: झारखंड के दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम बदलने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व