विश्व कला दिवस पर एक बालिका ने बनाई मंत्री विजय कुमार मंडल की पेंटिंग, भेंट कर जताया सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बटराहा । विश्व कला दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार मंडल के आवास पर एक विशेष और भावुक क्षण देखने को मिला, जब एक प्रतिभाशाली बालिका ने अपने हाथों से बनाकर तैयार किया गया मंत्री जी का सुंदर चित्र उन्हें समर्पित किया।

यह क्षण न केवल कला की शक्ति को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि कलाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से भावनाएं, सम्मान और प्रेरणा व्यक्त कर सकते हैं। मंत्री विजय कुमार मंडल ने बालिका की सराहना करते हुए कहा, “आप जैसे बालिका की कल्पनाशीलता और समर्पण ही बिहार की असली संपत्ति है। कला एक ऐसी विधा है, जो बिना शब्दों के भी दिलों को छू जाती है।”

विश्व कला दिवस के अवसर पर मंत्री जी ने प्रदेश और देश के सभी कलाकारों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा: “आइए, मनाएं कला के इस त्योहार को, दिल से सलाम करें हर कलाकार को।”

उन्होंने कहा कि समाज में कलाकारों की भूमिका अमूल्य है और सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि कला और संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाए।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लोगों ने बालिका की चित्रकला प्रतिभा की सराहना की और उसे प्रोत्साहित किया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को