भागलपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: नेशनल हेराल्ड मामले में मोदी-शाह का पुतला फूंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध मार्च और पुतला दहन: भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थान स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय से नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की “तानाशाही नीति” और “विरोधियों को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश” के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार तक मार्च किया। समाहरणालय के मुख्य द्वार पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं का संबोधन: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मोदी सरकार जब-जब अपनी सत्ता के लिए खतरा महसूस करती है, तब-तब ईडी को हथियार बनाकर विरोधी दल के नेताओं को परेशान करती है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने नेता के लिए कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगा।

उपस्थित कार्यकर्ता: इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, प्रदेश प्रतिनिधि विपिन बिहारी यादव, सौरभ पारिक, महिला कांग्रेस समन्वयक ज्योति देवी, ई. रवि कुमार, खुशबू देवी, रविंद्रनाथ यादव, शिवशंकर सिन्हा, डॉ. अभिषेक चौबे, जावेद सालेह अंसारी, डब्लू पांडेय, दीपक बाजोरिया, रमीज राजा, मो. फिरोज, मनीष यादव, राजेंद्र चौधरी, अमरेन्द्र कुमार, सीताराम वर्मा, गंगेश कुमार, राधा प्र. राय, जाबिर अंसारी, प्रदीप कुमार, बंटी दास, नीरज मंडल, जाहिर नेजामी, सुनील मंडल, पिंकी देवी, सुलेखा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन