भागलपुर में भाजपा का प्रदर्शन: बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भागलपुर इकाई ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के भामाशाह चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।

विरोध का कारण:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध जताया। उनका आरोप है कि ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की नीति के कारण बंगाल नरक बन गया है।

भाजपा नेताओं के बयान:

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, “ममता का तुष्टिकरण बंगाल को नर्क बना चुका है।”

पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा, “ममता बनर्जी अपनी कमियां छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। आज पूरा देश बंगाल में ममता की निर्ममता देख रहा है।”

जिला महामंत्री योगेश पांडे ने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों और कला के उपासकों की भूमि बंगाल को दशकों से अराजकता की भट्ठी में झोंककर सर्वनाश की हद तक पहुंचा दिया गया है। चाहे पंचायत स्तर का चुनाव हो या लोकसभा का, बंगाल में हिंसा की चपेट में आ जाता है।”

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता:

प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, राजीव मुन्ना, राजकिशोर गुप्ता, अंजना प्रकाश, देवेंद्र चौधरी, प्रणव दास, राजेश टंडन, रूपा रानी शाह, अश्वनी जोशी मौन्टी, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, अमरदीप शाह, चंदन ठाकुर, सुनीता गोस्वामी, मनीष दास, विजय साह, अमृतलाल, आशीष सिंह, निरंजन चंद्रवंशी, उमा भूषण तांती, रोशन सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, मो कुर्बान शेख, राजीव मिश्रा, लक्ष्मी कुशवाहा, चंदन पांडे, मनोज हरि, रामनाथ पासवान, प्रोमोद गुप्ता, अरुण साह, संजय गुप्ता, मनोज बुधिया, संजय मालाकार, कुंदन सिंह, राम रत्न गुप्ता, नीरज चौधरी, अनीता सरकार, प्रीति श्रीवास्तव, आशीष, विनीत भगत, प्रेम यादव, रंजीत सिन्हा, राजकुमार यादव, बालेश्वर साह, सुबोध सिंह, समरजीत मुकुल, नवीन चिंटू, दिलीप मिश्रा, सुमित शास्वत, अंकित, श्रीकांत कुशवाहा, ओमप्रकाश मंडल, चंदन पोद्दार, अभिषेक पिंटू, सबिता सिन्हा आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों