पाकुड़ में एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ी सफलता, पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मालगोदाम रोड के पास रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान उलिउल इस्लाम उर्फ साहेब शेख (32 वर्ष), पिता- नियामत शेख, निवासी- भीतोरा, थाना- मुरारोई, जिला- बीरभूम, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोडेड पिस्टल और 7.65 मिमी के चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर लिया है और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पाकुड़ नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़ नगर थाने में कांड संख्या 114/25, दिनांक 18.04.25 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, दूसरा आरोपी अंधेरे और झाड़ जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित