अवैध क्लिनिक पर प्रशासन नतमस्तक: सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से कर रहा इलाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज (उधवा) : साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने न्यू पूजा मेडिकेयर क्लिनिक की जांच कर उसे अवैध पाते हुए तत्काल बंद करने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए महज कुछ घंटे बाद ही यह क्लिनिक पूर्व की तरह संचालित होता देखा गया।

जहां एक ओर सिविल सर्जन ने जांच टीम के साथ मिलकर क्लिनिक को बंद करने के आदेश दिए, वहीं दूसरी ओर शाम होते-होते क्लिनिक खुल गया और मरीजों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। शुक्रवार को भी क्लिनिक में इलाज जारी रहा, जिससे यह साफ होता है कि सरकारी आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश के बाद भी क्लिनिक बिना किसी डर के चलता रहा हो। सूत्रों के अनुसार, उधवा क्षेत्र में 100 से ज्यादा अवैध क्लिनिक और आधा दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी बिना लाइसेंस या अपूर्ण दस्तावेजों के संचालित हो रहे हैं।

कमाई का खेल, जांच का बहाना

इन झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बिना कारण 10-15 तरह की जांच लिख दी जाती है, जिसे आसपास के ही अवैध पैथोलॉजी में कराया जाता है। हर जांच पर डॉक्टरों को 40-70% तक कमीशन मिलता है। इलाज कम, लूट ज्यादा – यही है इन अवैध क्लिनिकों की असली कहानी।

प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

पिछले मामलों की तरह इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों पर सीमित नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो बड़े पैमाने पर पैरवी, राजनीतिक संरक्षण और अंदरूनी सेटिंग के कारण कई अधिकारी इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने से कतराते हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी?

ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कुमार कच्छप ने कहा है कि न्यू पूजा मेडिकेयर की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने दोबारा जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लेकिन बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है — आदेश तो दिए जाते हैं, पर क्या उन पर कार्रवाई भी होती है? और अगर नहीं होती, तो आखिर प्रशासन की नाक के नीचे इन अवैध क्लिनिकों को खुला क्यों छोड़ दिया जाता है?

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित