एलिट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में पोषण पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: शहर के एलिट पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग, पाकुड़ द्वारा “पोषण पखवाड़ा” के अवसर पर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच की गई।

शिविर के दौरान चिकित्सक अधिकारी डॉ. आनंद कुमार उपस्थित रहे, जिनकी देखरेख में लैब टेक्नीशियन कृष्ण कुमार ने बच्चों के रक्त के नमूने लेकर उनकी जांच की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद साह, सह-सचिव अनुपम आनंद और प्राचार्य अभिजीत रॉय भी मौजूद थे। विद्यालय प्रबंधक अरविंद साह ने स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उचित शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रहना भी अत्यंत आवश्यक है। अंत में, प्राचार्य ने पोषण पखवाड़ा के महत्व को बताते हुए बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन के लाभों के बारे में समझाया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को