कालाजार प्रभावित गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : शुक्रवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत बरमसिया पंचायत के बडा़ केंदवा कालाजार प्रभावित गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कालाजार, फाइलेरिया से संबंधित लघु फिल्म दिखाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।कालाजार संक्रमित मादा बालू मक्खी के काटने से फैलता है और यह बालू मक्खी घरों के अंदर फटी हुई दीवार, गोहाल, पूजा घर, अंधेरी जगह, नमी जगह पर रहते हैं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि सभी अच्छी तरह से अपने घरों में पूर्ण रूप से छिड़काव करवाएंगे, घरों से निकालने योग्य सामान को निकाल कर अच्छी तरह से छिड़काव करवाना बहुत ही जरूरी है।

रात्रि चौपाल में बरमसिया पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान, बड़ा केंदुआ की सेविका, सहिया, जेएसएलपीएस दीदी, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, अनीश कुमार एवं सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी