साहिबगंज में मोतियाबिंद स्क्रीनिंग कैंप: 19 रोगी  चिह्नित 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: शनिवार को सदर प्रखंड सीएससी परिसर में सिविल सर्जन के निर्देशानुसार मोतियाबिंद स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 85 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 19 व्यक्तियों में मोतियाबिंद पाया गया।

जांच के दौरान मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए 19 रोगियों को आगे की सर्जरी के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया गया है। वहीं, शिविर में आए शेष 66 रोगियों को आंखों से संबंधित सामान्य समस्याएं जैसे अपवर्तक त्रुटियां, एलर्जी और संक्रमण के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

इस स्क्रीनिंग कैंप में डॉक्टर राहुल वर्मा ने मरीजों की जांच की और नेत्र सहायक ललिता मुर्मू ने उनका सहयोग किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महमूद आलम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मनोज यादव, बीटीटी मुनिजी पांडे उर्फ बाबा, डॉक्टर राजेश कुमार साह, प्रखंड संगणक सत्येंद्र प्रसाद सिंह, एएनएम रेणु टुडू और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले