भरगामा में जदयू कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भरगामा : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भरगामा प्रखंड के सुकेला पेट्रोल पंप के समीप अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रदेश सचिव सत्यनारायण प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता निरंजन सिंह दांगी ने की। बैठक में राज्य परिषद सदस्य सुनील कुमार राय, रेशमलाल पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष उमेश पासवान और प्रदेश महासचिव सीताराम मंडल सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने सभी 20 पंचायतों के अध्यक्षों से सूची मांगी और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में महेंद्र सिंह चौहान, हरिमोहन विश्वास, संजय कामैत, नंदकुमार राय, उमेश शाह, मिथिलेश ऋषिदेव, उपेंद्र मंडल, संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को