रामकृष्ण विद्या मंदिर हाई स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : नाथनगर मंडल के ग्राम पंचायत गांधीनिकुंज, मकंदपुर, रन्नूचक स्थित रामकृष्ण विद्या मंदिर हाई स्कूल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और वी केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन का आग्रह किया। उनका कहना था कि ऐसे शिविर गरीब लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायक होते हैं, इसलिए इनका नियमित रूप से आयोजन होना चाहिए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सचिव अनिल कुमार राय, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार राय, श्री जय राम राय, प्रोफेसर परमानंद राय, प्राचार्य चंदन अभिजीत और विद्यालय के समस्त परिवार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी