अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे घर में घुसा, क्षतिग्रस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: उधवा-सिरासिन मुख्य मार्ग पर राधानगर हाईस्कूल के पास रविवार को एक मिट्टी से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गया, जिससे घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वराज कंपनी का एक ट्रैक्टर मिट्टी भरकर सिरासिन की ओर जा रहा था। राधानगर हाईस्कूल मोड़ के समीप, विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को पार करते समय चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, ट्रैक्टर सड़क के किनारे संजीत मंडल के घर में जा घुसा, जिससे घर का कुछ हिस्सा टूट गया। हालांकि, एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

खबर है कि घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। इस संबंध में, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक