केंद्र एवं राज्य सरकार आतंकवादी हमले रोकने में अक्षम: चक्रपाणि हिमांशु

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार सरकार बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में घायल और मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। डॉ. हिमांशु ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आह्वान किया।

इसके साथ ही, उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतपुर इलाके में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सैनिक हवलदार झंटु अली शेख को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

डॉ. हिमांशु ने केंद्र और राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन एजेंसियों को इस घटना की पूर्व सूचना क्यों नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आतंकवादी हमलों को रोकने में अक्षम साबित हुई हैं। जम्मू-कश्मीर जैसे अशांत क्षेत्रों में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण ही दिनदहाड़े आतंकवादियों ने इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। उन्होंने इसे सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक करार दिया और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. हिमांशु ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन