उधवा में भीषण अग्निकांड, आठ घर जलकर राख, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा, 25 : राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी शिशु मंदिर स्कूल के पास गुरुवार को खाना बनाते समय अचानक आग लगने से आठ घर पूरी तरह से जल गए। इस हृदयविदारक घटना में घरों में रखा सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के दुर्योधन मंडल उर्फ दुर्यु की बेटी अपने रसोईघर में खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली एक चिंगारी पास में रखी लकड़ी पर जा गिरी। देखते ही देखते आग पूरे रसोईघर में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसी हिरू मंडल का घर भी इसकी चपेट में आ गया। हिरू मंडल के घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई और वह जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भी विकराल हो गई। इसके बाद आग ने तेजी से फैलते हुए पड़ोसी कुलिया बेवा, पांडव मंडल, बीरू मंडल, लक्ष्मण स्वर्णकार, अर्जुन स्वर्णकार और संतोष स्वर्णकार के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आगलगी की खबर सुनते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजमहल से अग्निशमन वाहन घटनास्थल की ओर रवाना हुआ। हालांकि, कटहलबाड़ी से राजमहल की दूरी लगभग 20 किलोमीटर होने के कारण दमकल की गाड़ी को पहुंचने में काफी देर हो गई, जिसके चलते आग से काफी नुकसान हुआ। लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने राधानगर थाना मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन वाहन रखने की मांग की है। कटहलबाड़ी गांव में अग्निशमन वाहन के देर से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्नि पीड़ित हिरू मंडल ने बताया कि इस घटना में उनकी एक लाख रुपये की नकदी, घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। वहीं, दूसरी पीड़ित कुलिया बेवा ने बताया कि उनके घर का सामान और 50 हजार रुपये नकद जल गए।

स्थानीय लोग अब सरकार और प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं की कमी को उजागर किया है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय