पाकुड़ में अवैध लॉटरी कारोबार: पुलिस पर संरक्षण के आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध धंधे को कथित तौर पर स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। सूत्रों की मानें तो शहर में यह अवैध खेल पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है, जिसमें माफिया सक्रिय रूप से शामिल हैं।

माफिया अपने संगठित गिरोह के माध्यम से शहर में ‘एटीएम लॉटरी’ को खपाने का काम करते हैं। इस गिरोह में बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं, जिन्हें प्रलोभन देकर इस धंधे में शामिल किया जाता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस संरक्षण के बदले पुलिस को माफिया द्वारा नियमित रूप से ‘बंधी बंधाई’ रकम पहुंचाई जाती है। पुलिस की नाक के नीचे यह सारा अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के तांतीपाड़ा स्थित पुराना सिनेमा हॉल की गली के पास एक घर से इस अवैध लॉटरी कारोबार का संचालन किया जा रहा है। माफिया अन्य व्यवसायों की आड़ में इस धंधे को चला रहे हैं और उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। शहर के चाय और नाश्ते की दुकानों पर ‘एबी’ और ‘आरडी’ के नाम से एटीएम लॉटरी खुलेआम बिक रही है। ‘एबी’ नामक व्यक्ति अपने टायर के व्यवसाय की आड़ में इस अवैध लॉटरी को बेचता है, जबकि गांधी चौक पर ‘आरडी’ अपने घर के पीछे से इस धंधे का संचालन करता है। माफिया मोबाइल के जरिए इस पूरे अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं। शहर में चल रहे इस अवैध लॉटरी के कारोबार पर लगाम लगाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

एसडीपीओ का बयान:

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि शहर में अवैध लॉटरी कारोबार को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही छापेमारी कर इस धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि एसडीपीओ के इस बयान के बाद पुलिस इस अवैध कारोबार पर कितना अंकुश लगा पाती है और क्या वास्तव में इस धंधे में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाती है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

स्वर्ण व्यवसायियों से पुलिस ज्यादती की होगी जांच – चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल को एसपी ने किया आश्वस्त

प्रवीण कुमार, कटिहार। नार्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार से मिला और

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे निर्माण में राजभाषा पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ

प्रवीण कुमार, कटिहार। मालीगांव स्थित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे निर्माण संगठन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जायजे के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर आगमन

भागलपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में

हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

भागलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में भागलपुर हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री श्री