राजद नेता संतोष कुमार तिवारी का दावा: एनडीए की ‘डबल इंजन’ सरकार ने बिहार को पीछे धकेला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहपुर/भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता संतोष कुमार तिवारी ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनभावनाओं को समझने के लिए कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें लोगों का विशाल जनसमर्थन मिला। उनके ‘रोजगार रथ’ की जनता ने सराहना की।

तिवारी ने खरिक प्रखंड के तेलघी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गौरव कुमार और गोटखरिक के पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर से मिलकर राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंग प्रदेश में जीत के लिए सामाजिक समीकरण के साथ-साथ इलाके के जरूरी मुद्दों को उठाया जाएगा।

उन्होंने ऐलान किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो ‘भागलपुर विकास प्राधिकरण’ का गठन किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।

तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार पर अंग प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2015-17 और 2022-23 में जब राजद सत्ता में साझेदार थी, तब इस क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे।

उन्होंने कहा कि एनडीए के शासन में बिजली और सड़क पर तो अच्छा काम हुआ है, लेकिन बाढ़ प्रबंधन अभी तक नहीं हुआ है। पलायन और बेरोजगारी की समस्या वैसी की वैसी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि राजद की सरकार बनती है, तो इस क्षेत्र का विकास निश्चित रूप से होगा।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों