महादलित भूमिहीन परिवारों को जल्द जमीन मुहैया कराए जिला प्रशासन – अजीत कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: सुल्तानगंज में भूमिहीन महादलित परिवारों को वर्षों से जमीन नहीं मिलने पर अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है। इन परिवारों ने बताया कि वे पिछले आठ से बारह सालों से अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अंचल कार्यालय द्वारा उन्हें जमीन आवंटित की गई और रसीद भी दी गई, लेकिन उन्हें उन जमीनों पर कब्जा नहीं मिल पाया है। इसके चलते ये परिवार रेलवे किनारे अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

हाल ही में, इन भूमिहीन परिवारों ने जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार के आवास पर पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई और अंचलाधिकारी के माध्यम से जमीन पर दखल दिलाने की गुहार लगाई।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने कहा कि वे लगातार अंचल पदाधिकारी से मिलकर महादलित भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अंचल पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी द्वारा जल्द ही इन परिवारों को जमीन पर दखल नहीं दिलाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले