रिश्ता बना प्यार में रोड़ा, तो प्रेमी युगल ने लगा ली फांसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत अंतर्गत करमभीता पहाड़ में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल का शव बरामद होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज वर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान मनका सोरेन (18) और उसकी नाबालिग प्रेमिका शांति हांसदा (15) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने तीन-चार दिन पहले कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव पुराने होने के कारण सड़ने लगे थे, जिन्हें पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। मृतक किशोरी शांति हांसदा के पिता शामू हांसदा ने बताया कि मृतक युवक मनका सोरेन रिश्ते में उनका भांजा लगता था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात से उनकी बेटी शांति और भांजा मनका बिना किसी को बताए घर से लापता हो गए थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रिश्ते में भाई-बहन होने के कारण उनका विवाह संभव नहीं था। नियमों के अनुसार, इस रिश्ते में विवाह नहीं किया जा सकता है, जो उनके प्यार के बीच एक बड़ी बाधा बन रहा था। हालांकि, दोनों के परिवार वालों ने यह भी बताया कि प्रेमी युगल ने घरवालों के सामने अपने प्रेम विवाह का कोई प्रस्ताव नहीं रखा था।

काफी खोजबीन के बाद दोनों के शव करमभीता पहाड़ में एक साथ मिले, जहाँ उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बोरियो पुलिस को सूचित किया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को