टीबी अब लाइलाज नहीं: फारबिसगंज में एसीएफ अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया। टीबी (क्षय रोग) को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से फारबिसगंज टीबी यूनिट में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को एक्टिव केस फाइंडिंग (ACF) अभियान की तकनीकी जानकारी दी गई, ताकि वे समुदाय में जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें इलाज के दायरे में ला सकें।

फारबिसगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. वसाक की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला यक्ष्मा कार्यक्रम समन्वयक दामोदर शर्मा ने बताया कि सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता इस अभियान की रीढ़ हैं। उन्होंने टीबी की पहचान, बलगम जांच, सी-टीबी प्रक्रिया, जोखिम क्षेत्रों की मैपिंग और समय पर इलाज की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि जिन परिवारों में पूर्व में टीबी के मरीज रह चुके हैं, उन सभी सदस्यों की बलगम जांच आवश्यक है ताकि संक्रमण के पुनः प्रसार को रोका जा सके। कार्यक्रम में डेवलपिंग फेमिली यूथ संस्था के प्रतिनिधियों सहित बीएचएम, बीसीएम और सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मोईज ने कहा, “टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है। यदि समय पर पहचान हो जाए और मरीज दवाओं का नियमित सेवन करे तो वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।”

स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक