तीन साल से फरार घरेलू हिंसा का आरोपी न्यायिक हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी न्यायालय के निर्देशानुसार की गई।

गिरफ्तार आरोपी बगान हेंब्रम थाना क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव का निवासी है। पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर उसे उसके घर से धर दबोचा। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने आगे जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज था। बगान हेंब्रम इस मामले में पिछले तीन वर्षों से लगातार फरार चल रहा था, जिसे आखिरकार पुलिस ने बुधवार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को