ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में 3 मई को विदाई-सह-सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को मिलेगा विशेष सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मधेपुरा। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग द्वारा 3 मई (शनिवार) को विदाई-सह-सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विभागाध्यक्ष ले. गुड्डु कुमार ने जानकारी दी कि समारोह में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिल सके और भविष्य में वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विभागीय शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र स्वयं इसके आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन