धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। पिछले दिनों धनबाद में कुछ पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से सवाल पूछा है। जानना चाहा है कि ट्रांसफर संबंधी अधिकार मामले में डीआइजी बड़ा होता है या डीएसपी? बाबूलाल के अनुसार, इस केस में झारखंड के लोगों को सीएम से इस सवाल का जवाब चाहिए।

उन्होंने कहा कि धनबाद इलाके के कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला डीआइजी की प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा पर हुआ था। फिर किसी डीएसपी की रिपोर्ट पर उन पुलिसकर्मियों का तबादला रोक दिया गया। पुलिसकर्मियों के एसोसिएशन ने भी इस तबादले और स्थगन की प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जांच की मांग की है। बाबूलाल के मुताबिक, अनौपचारिक रूप से कई पुलिसवालों ने उन्हें बताया है कि पुलिस मुख्यालय में एनजीओ के कुछ लोग ट्रांसफर पोस्टिंग की दुकान खोलकर बैठ गये हैं जहां सबकुछ कायदे-कानून को ताक पर रख कर हो रहा है।

आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं, जब राज्य में कोई डीजीपी नहीं है और जिनसे डीजीपी का काम असंवैधानिक एवं गैर कानूनी तरीके से लिया जा रहा है और वे बिना वेतन के खुशी-खुशी अपनी सेवा दे कर पूरे पुलिस महकमे और जनमानस के बीच इस अवैतनिक सेवा के लिए हंसी के पात्र बने हुए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की