हेमंत सरकार का बड़ा एलान; सहारा में निवेश करने वालों के लिए विधिसम्मत कदम उठाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : हेमंत  सरकार ने सहारा के निवेशकों को हक दिलाने के लिए आश्वासन दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि सहारा इंडिया के निवेशकों को हक-अधिकार दिलाने के लिए अबुआ सरकार विधिसम्मत कदम उठाएगी।मुख्यमंत्री ने विश्व भारती जनसेवा संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा वापस दिलाने, जांच आयोग का गठन और राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर करने की दिशा में पहल किए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार विधिसम्मत कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों मे संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, संयुक्त सचिव अशोक कुमार राम, उप सचिव प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और रेजिना सुचिता कच्छप शामिल थे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में भी राज्य सरकार सहारा निवेशकों को हक दिलाने के प्रति आश्वासन दे चुकी है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी सत्तारूढ गठबंधन ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था।गठबंधन ने आरोप लगाया था कि निवेशकों के दावे निरस्त किए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए पहल करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर