शिबू सोरेन के विचारों से भटक गया है JMM : सुदेश महतो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची-झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि शिबू सोरेन की मूल सोच और विचारधारा से झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) भटक चुका है. गुरुजी शराब को समाज के लिए घातक मानते थे, लेकिन दुर्भाग्य है कि खनिज संसाधनों से भरे-पूरे राज्य में शराब बेचकर राज्य का खजाना भरने की बात हेमंत सरकार कर रही है. राज्य सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिख रहा है. आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. सुदेश महतो ने कहा कि पेसा कानून के संबंध में भी राज्य सरकार का रवैया स्पष्ट नहीं है और इससे संबंधित बैठक में मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित नहीं दिखे. पेसा कानून को हू-ब-हू लागू किया जाना चाहिए ताकि जनता की भावनाओं का सम्मान हो सके. उन्होंने कहा कि जेपीएससी को पटरी पर लाने में सरकार विफल रही है. इससे युवाओं में आक्रोश दिख रहा है. इससे पूर्व आजसू पार्टी के मिलन समारोह में दर्जनों बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने पार्टी का दामन थामा. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने पार्टी का पट्टा पहनाकर लोगों का स्वागत किया. पार्टी में शामिल होने वालों में संजय साहू, डॉ अमित कुमार साहू, डॉ अभिषेक झा, डॉ अंबुज मिश्रा, मोहित गोप, रोहित प्रजापति, सुभाष गोप, देवेंद्र साहू, अमित साहू सहित अन्य युवा शामिल हैं. इस अवसर पर संजय मेहता, हरीश कुमार, दीपक महतो, डॉ पार्थ, जिलाध्यक्ष संजय महतो, मीडिया संयोजक परवाज खान, इम्तियाज अहमद नज़्मी, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की