राज्य में लॉ ऑडर तुरुस्त , सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, 48 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 48 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानें पूरी सूची और नई पोस्टिंग की जानकारी। रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 48 अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन का आदेश जारी किया है। इस व्यापक फेरबदल में ADG, IG, DIG और SP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शीर्ष स्तर के अधिकारियों का पुनः पदस्थापन
तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक (रेल), को विशेष सचिव, गृह विभाग नियुक्त किया गया है। संजय ए. लाठकर, ADG (अभियान), को अब ADG (रेल) बनाया गया है। टी. कंदसामी, विशेष सचिव, को ADG (अभियान) नियुक्त किया गया है। प्रिया दूबे, ADG, झारखंड सशस्त्र पुलिस, को ADG (मुख्यालय और प्रशिक्षण/आधुनिकीकरण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IG और DIG स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ
मनोज कौशिक को IG रांची और अखिलेश कुमार झा को निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग बनाया गया है। माईकल राज एस, IG बोकारो को IG (अभियान), और क्रांति कुमार गडिदेशी को IG बोकारो नियुक्त किया गया है। पटेल मयूर कनैयालाल को IG (प्रोविजन) और सुदर्शन मंडल को IG (मुख्यालय) के प्रभार में रखा गया है।

एसपी और डीआईजी स्तर पर भी व्यापक बदलाव
राजकुमार मेहता, SP (नगर), रांची को SP, जामताड़ा और अजीत कुमार, SP (नगर), धनबाद को SP (नगर), रांची नियुक्त किया गया है।
सुमित कुमार अग्रवाल, SP (ग्रामीण), रांची अब SP, चतरा होंगे, वहीं प्रवीण पुष्कर को SP (ग्रामीण), रांची बनाया गया है।
ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर SP, चतरा को SP (नगर), धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण तबादले

कुसुम पुनिया, SP, विशेष शाखा को समादेष्टा, JAP-09, साहेबगंज नियुक्त किया गया है। राकेश रंजन, समादेष्टा, JAP-01 को SP, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के रूप में पदस्थापित किया गया है। हरविंदर सिंह, SP (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) को SP, बोकारो बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय में योगदान का निर्देश
जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी अन्य का स्थानांतरण किया गया है और उनका नया पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को