IPL 2025 : RCB 9 साल बाद IPL Final में पहुंची , सॉल्ट-हेजलवुड और सुयश शर्मा ने पंजाब को रौंदा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क  : IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद लाखों आरसीबी फैंस को थी।
इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन को पहली फाइनलिस्ट टीम मिल गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को बेहद आसान मुकाबले में रौंदते हुए फाइनल में एंट्री मार ली है। उसने पहले कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को सिर्फ 14.1 ओवरों में 101 रनों पर समेटा तो इसके बाद विराट कोहली का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद धमाकेदार अंदाज में सिर्फ 10 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के गेंदबाजों के आगे श्रेयस अय्यर के धाकड़ सूरमाओं ने घुटने टेक दिए। दूसरी ओर, फिल साल्ट ने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इस तरह 2016 के बाद विराट कोहली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्हें पता था कि उनके पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार हैं तो यह अच्छा फैसला हो सकता है और सही भी साबित हुआ। पंजाब किंग्स के लिए मैच विनर साबित रहे प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, नेहल वढेरा के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर भी आते गए और अपना विकेट गिफ्ट करते गए। प्रभसिमरन सिंह के 18 रनों के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 26 और अजमतुल्ला ने 18 रनों की पारी खेली। यही तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके।

जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दियाल ने शुरुआत में पंजाब के होश उड़ाए तो आखिरी में सुयश शर्मा ने 3 विकेट लेकर पंजाब की हालत पतली कर दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक