चायवाले के बेटे अंकित ने रचा इतिहास, 12वीं साइंस परीक्षा में राज्य में किया टॉप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार का रिजल्ट कई प्रेरणादायक कहानियां लेकर आया है, इनमें सबसे खास कहानी है अंकित कुमार साह की, जिन्होंने 476 अंक लाकर लड़कों में झारखंड के टॉपर बने हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले अंकित ने यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. अंकित के पिता अनिल साह एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कभी आसान नहीं रही. लेकिन अंकित ने पढ़ाई को कभी रुकने नहीं दिया. वह चाय की दुकान के पीछे बैठकर घंटों पढ़ाई करते थे. उनके संघर्ष और लगन की कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है. JAC बोर्ड में टॉप करने के साथ-साथ अंकित ने JEE Main 2025 में भी 99.68 परसेंटाइल स्कोर कर सभी को चौंका दिया है. अंकित कुमार साह अगला लक्ष्य है JEE Advanced को क्लियर कर देश के किसी टॉप IIT में दाखिला लेना. वह कंप्यूटर साइंस में करियर बनाना चाहते हैं.अंकित ने बताया कि उन्होंने एक सख्त रूटीन के साथ रोजाना पढ़ाई की. पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास, समय का प्रबंधन और सोशल मीडिया से दूरी, ये सब उनकी सफलता के अहम हिस्से रहे. स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय कोचिंग संस्थान का मार्गदर्शन भी उन्हें निरंतर मिलता रहा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह