प्रधानमंत्री देश भर में घूम रहे हैं, डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर क्यों नहीं दे रहे जवाब – पवन खेड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावे पर देश की राजनीति जारी है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खड़े किए है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि डोनाल्ड भाई ने 21 दिन में 11 बार यह बात की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर कब जवाब देंगे। खेड़ा ने कहा कि अब तक 11 बार ऐसा कहा जा चुका है। प्रधानमंत्री देश भर में घूम रहे हैं… उन्होंने एक बार भी डोनाल्ड ट्रंप के बारे में नहीं कहा। सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री ही डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दे सकते हैं। वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं। किस बात का दबाव है? पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि कांग्रेस लगातार सवाल पूछ रही है कि पहलगाम हमले के आतंकवादी कब पकड़े जाएँगे, पुलवामा में आरडीएक्स किसने खरीदा और पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की क्या शर्तें थीं? उन्होंने कहा कि हम पूछे जा रहे कड़े सवालों के कड़े जवाब चाहते हैं। किसके दबाव में संघर्ष विराम किया गया? क्या पहलगाम में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं को न्याय मिला…इससे (ऑपरेशन सिंदूर) क्या सबक मिले और सीडीएस ने भी कहा कि इससे सबक लेना ज़रूरी है। अब कम से कम भाजपा सवाल पूछने वालों को देशद्रोही नहीं कह पाएगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘21 दिनों में यह 11वीं बार है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परम मित्र और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम कैसे हुआ। प्रधानमंत्री कब बोलेंगे?’’ रमेश ने कहा, ‘‘डोनाल्ड भाई वही बात दोहराते रहते हैं कि कैसे उन्होंने चार दिवसीय भारत-पाकिस्तान युद्ध को रुकवाया, अमेरिकी हस्तक्षेप और परमाणु खतरे को रोकने के लिए व्यापार रूपी हथियार का उपयोग किया। भारत और पाकिस्तान की बराबरी की बात एक बार फिर दोहराई गई।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के वाणिज्य मंत्री ने 23 मई को न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में बिलकुल यही दावे किए हैं। रमेश ने कहा कि ‘‘डोनाल्ड भाई’’ के मित्र नरेन्द्र मोदी पूरी चुप्पी के साथ उनके दावों को नजरअंदाज करते रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन