ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के आकाओं के लिए काल बन गई इतिहास का सफल ऑपेरशन – मोदी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की मज़बूत और सशक्त प्रतिक्रिया को रेखांकित करते हुए घोषणा की। भोपाल में बोलते हुए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत का सबसे बड़ा और निर्णायक हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनकी बस्तियों पर भारत का सबसे बड़ा हमला है। यह देश की ताकत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत के सैन्य संकल्प का प्रतीक है, बल्कि इसकी बढ़ती महिला शक्ति का भी प्रतीक है। मोदी ने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कारों का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारीशक्ति का प्रतीक है। रामभक्ति में रंगे हनुमानजी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं और यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है, उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। सबसे बड़ी बात आतंवादियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन है।  जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया ही कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध नहीं चलेगा, अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मोदी ने कहा कि अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों की बुलंद आवाज कह रही है कि अगर तुम गोली चलाओगे, तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि BSF का इस ऑपरेशन में कितना बड़ा रोल रहा है। जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा तक बड़ी संख्या में BSF की हमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थी। उन्होंने सीमापार से होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर