शराब घोटाले की स्क्रिप्ट छत्तीसगढ़ में लिखी गई, जाँच कराये सरकार – बाबूलाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड में कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की प्रक्रिया, उससे जुड़े अफसरों और निर्णयों पर सवाल खड़े किये हैं। मरांडी ने आरोप लगाया है कि जब छत्तीसगढ़ सिंडिकेट के साथ मिलकर यहां शराब घोटाले की तैयारी हो रही थी, तब झारखंड से सचिव स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम को वहां स्टडी कर रिपोर्ट देने के लिये भेजा था। इन अधिकारियों ने रायपुर दौरा कर महज चौबीस घंटे में छुट्टी के दिन ही अपनी रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की अनुशंसा कर दी थी। इसे लेकर मीडिया से लेकर चौतरफा आलोचना हुई थी। बाबूलाल ने आगे लिखा कि एसीबी अगर इस शराब घोटाले के तह तक जाना चाहती है, तो उसे रायपुर गयी कमेटी में शामिल सारे लोगों की भूमिका एवं सहभागिता को जांच के दायरे में शामिल करना चाहिए। इस बात की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए कि रायपुर गयी टीम ने वहां किन लोगों से मुलाकात की, क्या डील हुई? वह डील कराने में कौन लोग शामिल थे?किसके दबाव में उस टीम को महज चौबीस घंटे में छुट्टी के दिन ही छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की अनुशंसा वाली रिपोर्ट सौंपनी पड़ी थी? मरांडी ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मैं एक बार फिर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि अगर आप वास्तव में इस शराब घोटाले की सच्चाई उजागर करना चाहते हैं तो इस मामले की जांच की अनुशंसा करिये।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न