पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनजातीय समुदाय को लेकर जताई चिंता, कहा- यही हाल रहा तो हो जायेगी नागालैंड और मिजोरम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दुमका में  मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में जनजातीय समुदाय की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है. हेमंत सरकार अपने वोट बैंक के खातिर इसे पिछड़ा अवस्था में ही रखना चाहती है. रघुवर दास ने यहां तक कह दिया कि इस राज्य का एक ग्रुप इन्हें ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप इसे इस्लामी प्रदेश बनाना चाहता है. अगर यही हाल रहा तो तो झारखंड की स्थिति नागालैंड और मिजोरम जैसी हो जाएगी। से बचाने के लिए झारखंड में एक और हूल (आंदोलन) की आवश्यकता है. मैंने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है. बारिश के मौसम के बाद जनजातीय समाज को जागरूक करने के लिए मैं पद यात्रा पर निकलूंगा. रघुवर दास ने यह बातें दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कही। घुवर दास ने हेमंत सरकार से यह मांग की है कि जल्द से जल्द पेसा कानून लागू करें. इससे जनजातीय समुदाय का सर्वांगीण विकास होगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सचिव ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा कि 1400 करोड़ रुपए का फंड तभी दिया जा सकता है, जब आप पेसा कानून लागू करेंगे. रघुवर दास ने सरकार से यह सवाल किया कि आखिरकार किसके दबाव में पेसा कानून लागू नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज आदिवासियों के हित और विकास के नाम पर अबुआ सरकार सत्ता में तो आ गई है, पर वह इस समुदाय के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है.रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना की घोषणा कर वोट तो ले लिया लेकिन लगातार उसके लाभुकों की संख्या में कटौती कर रही है. इससे साफ पता चलता है कि यह सरकार महिलाओं की भी हितैषी नहीं है लेकिन हेमंत सरकार उसे छूट दे रही है. पीएफआई और सिमी में कोई अंतर नहीं है. धर्मांतरण और घुसपैठ को यह सरकार समर्थन दे रही है, जो इस राज्य के लिए काफी चिंताजनक है. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय