कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां जानकी धाम मुख्यालय की स्थापना के लिए 1.80 एकड़ भूमि के अनुबंध की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भूमि कटिहार के बाजार समिति से हफलागंज मुख्य मार्ग पर वार्ड संख्या-45 में स्थित है, जिसे पार्वती ट्रस्ट से 40 वर्षों की लीज पर लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर लीज अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकेगी।

राजेश गुरनानी ने बताया कि प्रस्तावित मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र में 21 विभिन्न प्रकल्प विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य सनातन संस्कृति और मिथिलांचल की आराध्य देवी मां जानकी के आदर्शों, शौर्य और सांस्कृतिक विरासत से युवा पीढ़ी को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने के लिए वैष्णव अघोर आश्रम की पूरी टीम संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कटिहार के जिला पदाधिकारी को आमंत्रण पत्र एवं परियोजना का विवरण सौंपा गया है, ताकि प्रशासनिक सहयोग से तीर्थक्षेत्र के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ ही इसकी जानकारी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद एवं विधायकों को भी भेजी जा रही है।

राजेश गुरनानी के अनुसार, प्रस्तावित मुख्यालय में मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न स्वावलंबन आधारित योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा केदारनाथ मंदिर की एक लघु प्रतिकृति भी विकसित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

उन्होंने बताया कि परियोजना के भूमिपूजन के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या से जुड़े पूज्य कमल नयन दास जी महाराज को आमंत्रण भेजा जा चुका है। इस पहल में महंत विमल कृष्ण दास जी एवं महंत गणेश राय दास जी महाराज का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है और उनके जल्द ही कटिहार आने की संभावना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन